गाजीपुर

तीन थानों के चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, करंडा थाना भी शामिल

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शासकीय कार्यों में शिथिलता व लापरवाही बरतने के कारण, शनिवार 15 जून को तीन थानों के चार पुलिसकर्मियों को,तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लाइन हाजिर होने वाले पुलिसकर्मियों में थाना करण्डा में तैनात मुख्य आरक्षी आशुतोष पाण्डेय, थाना शादियाबाद के आरक्षी पियूष प्रताप राव व आरक्षी शक्ति सिंह तथा थाना सैदपुर के आरक्षी विनीत कुमार गौतम शामिल हैं।
बताते चलें कि इसके पूर्व भी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना मुहम्मदाबाद के मुख्य आरक्षी महेंद्र तिवारी को गत 09 जून को जनता से दुर्व्यवहार के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button