

जमानिया। “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम के तहत क्षेत्राधिकारी कार्यालय जमानिया परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के गणमान्य अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे, ग्राम न्यायालय जमानिया के न्याय अधिकारी अमित यादव, एसडीएम न्यायिक लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ, और फॉरेस्ट रेंजर प्रभारी j s p वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोरख यादव, वर्तमान अध्यक्ष रमेश यादव बृजेश सिंह घनश्याम कुशवाहा अशोक यादव और अन्य अधिवक्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

वृक्षारोपण के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल धरोहर भी हैं। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि पेड़ लगाना समाज की भलाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। सभी अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
