गाजीपुर

शोकाकुल  परिवार को ढढ़ास बधाने वाले लोगों का लगा ताता

जमानियाँ (गाजीपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के तहसील अध्यक्ष व स्टेशन बाजार निवासी संतोष कुमार शर्मा की माता बबुनी देवी (70) का असामयिक निधन मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे हो गया। निधन की सूचना मिलते ही शोकाकुल परिजनों को ढ़ाढ़स बढ़ाने के लिए स्वजन व शुभेच्छुओं का दरवाजे पर तांता लग गया।
ज्ञात हो कि माता बबुनी देवी सरल व कुशल व्यवहार के कारण पूरे मुहल्ले में काफी लोक प्रिय थी। कुछ दिनों से तबियत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। अन्त्येष्ठी बड़ेसर स्थित गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि पिता अमरनाथ शर्मा ने दिया। निधन की सूचना मिलते ही तहसील स्थित प्रेस कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुण्यात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। उक्त मौके पर सलीम मंसूरी, प्रभाकर सिंह, चन्द्रमौली पाण्डेय, प्रमोद यादव, अमरेन्द्र सिंह, बीरबहादुर मौर्य, रतन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button