Uncategorizedशिक्षा

रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन

जमानियां। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. माधव मुकुंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, एकांकी, सोशल मीडिया पर आधारित नाटक, नृत्य आदि प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. माधव मुकुंद ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सामाजिक सेवा और नेतृत्व कौशल विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरिश्चंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में अनुशासन, सेवा भावना और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रबल करते हैं। उन्होंने छात्राओं को समाजहित में कार्य करने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि- शशिकान्त सिंह यादव‚ कमलेश कुमार सिंह, अभय पांडेय, राम आशीष सिंह, आलोक कुमार सिंह, निशू यादव, अंजली यादव, विनीता यादव, सुनीता मौर्य सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।अध्यक्षता कबीर खान ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button