अध्यात्म

पूर्णिमा  के अवसर पर गुरु के दरबार में सुबह से देर रात तक  भक्तों का लगा रहा ताता ।

गाजीपुर। त्रिकालदर्शीश्री शिवपूजन बाबा आश्रम सहित गुरु पूर्णिमा पर विभिन्न आश्रम व मठों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने अपने-अपने गुरु का दर्शन कर श्री चरणों में शीश नवाए। गुरु पूर्णिमा पर तुलसीपुर दीनापुर करंडा गाज़ीपुर स्थित श्री पूजन बाबा त्रिलोकदर्शी महाराज के श्री चरणों में काफी संख्या में भक्तों ने शीश नवाया। 

त्रिलोकदर्शी का दर्शन पाने के लिए होड़ लगी रही। प्रदेश व अन्य प्रदेश तथा जनपद के कोने- कोने से आए करीब चालीस हजार भक्तों ने श्रीपूजन बाबा  महाराज त्रिलोकदर्शी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। परिसर में बनाए गए कमरों में बाहर से आने वाले काफी संख्या में श्रद्धालु अपने परिवार के साथ  रहे। गुरु पूर्णिमा पर सुबह से ही गाजीपुर वाराणसी तुलसीपुर दीनापुर करंडा से आश्रम की ओर जाने वाली सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।जनपद गाजीपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भक्त अपने गुरु का दर्शन कर आशीर्वाद राजनीतिक दलों के काफी लोग अपने-अपने आए और दर्शन पूजन किया मंदिर के सेकेट्री राजेश चौबे ने बताया कि यह मंदिर पर्यटक स्थल घोषित हो गया है जहां सरकार काम कर रही है सरकार के साथ-साथ दूर दराज से आए हुए तमाम श्रद्धालुओं का स्वागत अभिनंदन वंदन करते हैंप्राप्त किया। इसी क्रम में सपा के सदर विधायक जै किशन साहू ,  भाजपा महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय ने करंडा क्षेत्र के तुलसीपुर दीनापुर स्थित त्रिकालदर्शी अन्तर्यामी शिवपूजन बाबा चरण स्पर्श करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसमें पुलिस प्रशासन का भी काफि योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button