जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित नहर पुलिया के पास मोटर साइकिल सवार को पिकअप ने धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार हेतिमपुर गांव निवासी राजू बिन्द (25) मोटर साइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी बीच पुलिया के पास पिकअप सवार ने धक्का मार दिया और मौके से फरार हो गया। जिससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहला था। जिस कारण से उसे सिर में गंभीर चोटें आई। आस पास के लोगों ने घायल को उठा कर प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती करया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि घायल युवक राजू के सिर में गंभीर चोटें आई है। जिसका प्राथमिक उपचार कर गाजीपुर रेफर कर दिया गया है।



