राजनीति

बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुन हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन l

जमानियां कर्मनाशा नदी के तटवर्ती इलाके के बाढ़ प्रभावित गॉवों का गुरुवार को पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने दौरा कर बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुनी तथा हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि कर्मनाशा नदी का जलस्तर बुधवार की दोपहर से ही अचानक बढ़ने लगा तथा क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के गाँवों में बाढ़ का पानी तीब्र गति से घुसने लगा तथा देखते ही देखते तटवर्ती ग्राम गायघाट, धुस्का, कसेरुवा बाढ़ से घिर गये तथा देवढ़ी गॉव तक पहुँच गया। जबकि जबुरना, घरोहिया, रोहुणा, घरोहिया सहित अन्य गॉवों के खेतों तक बाढ़ तेजी से फैल गया। कर्मनाशा नदी की भयावह विभीषिका से तटवर्ती इलाके के लोग बाढ़ से घिर गये तथा परेशनियों से जूझने लगे। सूचना मिलते ही प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बाढ़ प्रभावित गॉवों कसेरुवा, धुस्का, गायघाट सहित कई गावों का दौरा किया तथा बाढ़ पीड़ितों की व्यथा सुनी तथा विपत्ति की इस घड़ी में हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि गायघाट गॉव में बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल गया है तथा सम्पर्क मार्ग डूब गया है। पशुपालक अपने पशुओं को बचाने के लिए चारा लेकर सुरक्षित स्थान पर अपने पशुओं को बांधे हुए है। बाढ़ से ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। धुस्का गॉव में मुसहर बस्ती सहित नदी किनारे मल्लाह बस्ती पूरी तरह से बाढ़ के चपेट में आ गई है। सभी पीड़ित लोग अपने घर-गृहस्थी का सामान व पशुओं को लेकर प्राथमिक विद्यालय पर शरण लिये हुए है। कसेरुवा गॉव चारों तरफ से घिर गया है। लोगों सुरक्षित स्थान पर अपना ठिकाना बनाये हुए है। एसडीएम अभिषेक कुमार की मौजूदगी में बाढ़ पीड़ितों को राशन बांटा गया। जहाँ नाव की कमी है वहाँ नाव की व्यवस्था कराई जायेगी। पीड़ितों की मदद में कोई कोताही नहीं बरती जायेगी। बाढ़ पीड़ितों का हर सम्भव मदद किया जा रहा है। उक्त मौके पर अनिल यादव, विकास सिंह, कामरान खाँ, नवीन राय, श्रवण गुप्ता, राहुल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button