Uncategorized

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कक्षा 12वीं में किया शानदार प्रदर्शन

जमानिया हेतिमपुर.एस एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के मेधावी छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विद्यालय की ओर से जारी परिणाम के अनुसार:
दुर्गेश कुमार मौर्या जीव विज्ञान ग्रुप ने 91.4% अंक प्राप्त किया।
रिजा फातिमा कॉमर्स ग्रुप ने 91% अंक प्राप्त किया।
अदित मैथ ग्रुप 90% अंक प्राप्त किया।

वहीं रेशम गुप्ता कॉमर्स ग्रुप 86.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रों की इस सफलता से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,
“हमारे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का यह शानदार परिणाम है। हमें अपने छात्रों पर गर्व है। आशा है कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत करके विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।”
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button