प्रशासनिक

अतिक्रमण कार्यों पर चला नगर पालिका का हंटर

जमानियां स्थानीय कस्बा बाजार में दुकानदारों द्वारा पटरी व नालियों पर किए गए अतिक्रमण को लेकर सोमवार को नगर पालिका प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। जिसमें करीब 65 दुकानदारों का चालान किया गया तथा जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा। कर निरीक्षक विजय शंकर राय ने बताया की छोटे दुकानदारों का 1000/ और बड़े दुकानदारों का 2000/ रूपये का चालान किया गया। जो दुकानदार जुर्माना नहीं जमा करेगा उसके खिलाफ नोटिस जारी किया जाएगा। उक्त मौके पर नपाकर्मी विजय शंकर राय अरविंद कुमार राय, छविनाथ यादव, जमुनालाल श्रीवास्तव, प्रदीप रावत, रविंदर यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button