क्राइम

31 पेटी अवैध शराब के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार l

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित दुरहिया कस्बा बाजार के पास मंगलवार की सुबह पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदा 31 पेटी देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।      
पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में  अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चक्रमण करते संदिग्ध वाहनों का चेकिंग कर अवैध शराब सहित संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाये हुई थी तभी मुखवीर खास की सूचना के आधार पर ट्रैक्टर के द्वारा बिक्री हेतु बिहार जाते समय दुरहिया कस्बा बाजार से 31 पेटी देशी नाजायज शराब के साथ बिहार प्रांत के जनपद बक्सर थाना मुफ्फसिल ग्राम कनक नरायनपुर निवासी राकेश कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि अभियुक्त देशी शराब लेकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए बिहार प्रान्त जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राली में लदी 31 पेटी देशी नाजायज शराब बरामद किया गया।  प्रत्येक पेटी में 45 अदद ब्लू लाइम देशी शराब प्रत्येक पाउच 200 ML कुल 1395 पाउच था। ट्रैक्टर सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 रामकुमार दुबे चौकी प्रभारी अभईपुर, का0 जयप्रकाश, का० नीरज अनुरागी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button