बिग ब्रेकिंग

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हीरोइन के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। यह बड़ी कार्रवाई बिहार सीमा से सटे करमहरी इलाके में वाहन चेकिंग के दौरान  हुई। पुलिस ने तस्करों के पास से 915 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद की। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है।
सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि मुखवीर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर भारी मात्रा में हेरोइन लेकर बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति तेजी से आते हुए दिखाई दिए। रोकने के इशारे पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान बैग में छिपाकर रखी गई 915 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम प्यारे चौधरी (निवासी नरसिंहपुर, थाना जमानिया, जनपद गाजीपुर) और अशोक कुमार (निवासी तेहरा चौराहा, थाना बिहिया, जनपद भोजपुर, बिहार) बताए जेल भेज दिया गया
  उपनिरीक्षक अजय कुमार, अरुण पांडेय, सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, हेड कांस्टेबल विकास श्रीवास्तव और स्वाट टीम के आरक्षी आदर्श कुमार, सोनू गौड़, आनंद सिंह, आकाश शुक्ला व आकाश सिंह शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button