

जमानियाँ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित आदर्श आईटीआई के पास एनएच 24 पर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार तहसील के तरफ से सवारी से भरा आटो स्टेशन की तरफ जा रहा था तथा उसके पीछे स्कार्पियों वाहन चल रहा था। निजी कालेज के पास सामने से आ रही तेज जाइलो वाहन अनियंत्रित होकर आटों में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कार्पियों भी अनियंत्रित होकर सड़क पटरी पर जा पहुंची।


जोरदार टक्कर से आटो में बैठी 9 महिलाएं, दो बच्चें व एक आटो ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसमें बिहार प्रांत के ग्राम डुमरी निवासी प्रीति कुमारी (22), पचरतनी (53), पिंकी (42), प्रिया (32), मोनिका (24), सुनील (45), 3 अज्ञात औरत सहित प्रिंस (12) पुत्र बलिराम व एक छोटा बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर तहसीलदार जमानिया सीओ रामकृष्ण तिवारी सहित कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां 112 नंबर पुलिस का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है मौके पर रजनीश जैसवाल राघवेंद्र राय घायलों को प्राइवेट वाहन पर रखने में बड़ा सहयोग किया जहाँ गम्भीर स्थिति को देख प्रभारी चिकित्साधिकारी रविरंजन ने प्राथमिक उपचार कर जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। घायल चार एम्बुलेंस व दो प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल गये। ज्ञात हो कि नगर के लोदीपुर मुहल्ला निवासी के घर में दूध से जल गया था बच्चा जिसे देखने के लिए ससुराल ग्राम डुमरी से सभी लोग इनके घर आये थे तथा वापस जाते समय बड़ा हादसा हो गया।




