गाजीपुर

संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शौव जांच में जूटी  पुलिस l

जमानियाँ  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरबल्लमपुर में रविवार की सुबह करीब 10 बजे नव विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई।
जानकारी के अनुसार काजल (19) पत्नी संतोष कुमार अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूल गई। काफी देर तक कमरा बंद रहा तो परिजनों को कुछ शंका हुआ तो कमरे का दरवाजा खोल कर देखा गया तो सभी लोग अवाक रह गये तथा ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस व मायके के लोगों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। विवाहिता के चाचा रमेश चौधरी निवासी ग्राम तमाढ़ी थाना सोनहर जिला कैमूर ने कोतवाली में लिखित तहरीर दिया कि मेरी भतीजी की शादी इसी वर्ष 24 अप्रैल को हुआ था। यह शादी के पूर्व से ही दिमागी रूप से परेशान थी। मेरी भतीजी की शादी इसी वर्ष 24 अप्रैल को हुआ था। किसी कारणवश कमरे में फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button