शिक्षा

रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकाली गई विश्व सद्भावना रैली

जमानिया। क्षेत्र के दरौली गांव स्थित रामकली महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विश्व सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

रैली के शुभारंभ से पूर्व छात्राओं को इसके महत्व और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरीशचंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्राओं ने सद्भावना, एकता और भाईचारे के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। हाथों में संदेशात्मक स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए छात्राएं गांव की गलियों से गुजरते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दे रही थीं।

रैली पुनः महाविद्यालय लौटकर एक सभा में परिवर्तित हो गई, जहां प्रबंधक डॉ. हरीशचंद्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सामाजिक सौहार्द और सद्भावना की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और शांति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना पांडेय ने की। इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह, अभय पांडेय, राम आशीष सिंह, आलोक कुमार सिंह, निशू यादव, अंजली यादव, विनीता यादव, सुनीता मौर्य सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button