

बदायूं में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। कुछ देर बार गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में घर में खेल रहे दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। वहीं बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।””मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जिंसी नगला मजरा ककोड़ा का है। यहां आलखराम पुत्र चिरौंजी लाल के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग से घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया।”

“हादसे में सुमित (5) पुत्र जयपाल, निवासी गांव ककोड़ा और दीपक (6) पुत्र भूपराम, निवासी गांव चंपतपुर थाना भमोरा, जिला बरेली की मौत हो गई। घटना के समय दोनों बच्चे घर में खेल रहे थे। अचानक गैस सिलेंडर से आग भड़क उठी।”



