क्राइम

बदमाश ने दिनदहाड़े सिर में गोली मारकर की हत्या, 4 किन्नर नामजद ।

नंदगंज। थानाक्षेत्र के चोचकपुर मोड़ पर आखिरकार बदमाशों ने क्षेत्र में चर्चित यू-ट्यूबर गंगा किन्नर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हड़कम्प मच गया। वहीं मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने किन्नर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि 2024 में किन्नर पर ये दूसरी बार जानलेवा हमला किया गया है। पहली बार उसे जनवरी में गोली मारी गयी थी। उसे समय बच गया लेकिन आखिरकार बदमाशों के निशाने से इस बार नहीं बच पाया और जिंदगी की आखिरी जंग हार गया और किन्नर समाज के लोगों ने मौके पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया और प्रदर्शन करने के लिए उग्र । किन्नर की दिनदहाड़े हत्या के बाद किन्नरों में आक्रोश फैला हुआ है। घटना के बाद काफी संख्या में आक्रोशित किन्नर नग्न होकर वहां चीखते चिल्लाते पहुंचे। इधर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद,


सैदपुर सीओ अनिल कुमार भी पहुंच गए और मौके पर लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच करके उन्हें कब्जे में लिया। बाद में फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सुराग जुटाए। वहीं किसी विषम परिस्थिति से निबटने के लिए नंदगंज सहित सैदपुर, रामपुर मांझा, करंडा आदि थानों की फोर्स पहुंच गई थी। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद हत्यारों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं नग्न होकर पहुंचे किन्नरों को थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने किसी तरह से समझाया बुझाया और जल्द से जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया, जिसके बाद वो वापस गए। इधर घटना के बाद मृतक के पिता गणेश उपाध्याय ने 4 नामजद व 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर देते हुए बताया कि गंगा अपने साथी आशीष कुमार के साथ दुकान पर गया था। जहां बिट्टू किन्नर, रमावती किन्नर व सैदपुर की काजल किन्नर ने साजिश करके सिहोरी गांव निवासी सत्यम राम को भेजा और उसने गंगा के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के पिता ने बिट्टू किन्नर सहित सैदपुर की काजल किन्नर, रमावती किन्नर, सत्यम राम व 3 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। बताया कि इसके लिए कई टीमें गठित हैं, जल्द ही हत्यारा गिरफ्त में होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button