रेलवे स्टेशन पर जहां भारी भीड़ उमड़ी हुई है वहीं कैंटीन का बना स्ट्रेक्चर लोगों का बन रहा मुसीबत


जमानिया छठ पर्व को लेकर जमानिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन स्टेशन के डाउन प्लेटफार्म पर लगी लोहे स्ट्रेक्चर जाली जिससे यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह स्ट्रेक्चर स्टाल खोलने के लिए मुख्य निकास द्वार के बगल में लगाई गई थी,

जानकारी के अनुसार, कैंटीन मालिक ने यह लोहे की स्ट्रेक्चर कैंटीन स्टाल निर्माण के लिए लगवाई थी, लेकिन बाद में उन्होंने कैंटीन को टिकट काउंटर के उत्तर दिशा में स्थानांतरित कर लिया। इसके बावजूद यह जाली महीनों से प्लेटफार्म पर जस की तस पड़ी है।
स्थानीय नागरिक विकास सिंह और विक्की कुमार ने बताया कि यह जाली यात्रियों के आने-जाने में बड़ी बाधा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि ट्रेन आने के समय प्लेटफार्म पर भीड़ बढ़ने पर लोगों को धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी की स्थिति झेलनी पड़ती है।



