Uncategorized

घर से खोये दो बालको को पुलिस ने किया बरामद

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर गांव से साइकिल ने कर निकले दो नाबालिग सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे निकला और खो गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाबालिग को खोज कर परिजनों के हवाले कर दिया।


जानकारी के अनुसार सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल गांव निवासी सत्य प्रकाश यादव का पुत्र अंश यादव (11) और रायपुर गांव निवासी बृजेश कुमार यादव का पुत्र दिव्यांश यादव (09) अपने नाना शेषनाथ सिंह के यहां खिदिरपुर अली नगर गांव छुट्टी में आए हुए थे। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे दोनों साइकिल से खिदिरपुर अलीनगर गांव से निकले और घर नहीं पहुंचे। जिससे घबराए परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया और करीब 1 घंटे में दोनों बच्चों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और दोनों नाबालिगों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि दोनों नाबालिगों को बरामद कर लिया गया और परिजन शेषनाथ सिंह व जय प्रकाश को सुपुर्द किया गया है। इस दौरान परिजनों को हिदायत दी गई है कि अपने बच्चों का ख्याल रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button