अन्य

ऋण  नहीं चुकाया तो कुर्क कर दिया गया चल संपत्ति

जमानिया। क्षेत्र में बकाया बैंक लोन‚ सेल टैक्स‚ बिजली बिल आदि सहित विभिन्न प्रकार के ऋण की वसूली के लिए शुक्रवार को राजस्व टीम ने अभियान चलाया और एक ट्रैक्टर कुर्क किया गया है।
उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि बडे बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त सूची के अनुसार राजस्व टीम गठित कर क्षेत्र में रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि रामपुर फुफुआंव गांव निवासी सरफराज खां के ऊपर 4 लाख 5 हजार रुपये बकाया था। जिस पर बैंक द्वारा आरसी जारी की गई है। लेकिन भुगतान नहीं हो रहा था। जिस के कारण से ट्रैक्टर को कुर्क किया गया है। राजस्व टीम में तहसीलदार राम नरायन वर्मा‚ नायब तहसीलद जितेन्द्र कुमार‚ अमीन अरुण कुमार‚ दीनदयाल शर्मा‚ ज्ञानेंद्र प्रसाद आदि है। तहसीलदार राम नरायन ने बताया कि जिन लोगों का ऋण बकाया है उसे जमा कर दें अन्यथा कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button