

जमानियां बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वाराणसी मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जीत का मंत्र दिया।

मुख्य अतिथि धनंजय मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 की लड़ाई हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि चुनाव जीतने के लिए हमें अभी से गांव-गांव और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा, “पार्टी की नीतियों और सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जमानियां के पूर्व प्रत्याशी परवेज खान ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में बसपा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालचंद भारती ने की। इस अवसर पर संगठन को धार देने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और संकल्प लिया:
आजाद टाइगर सम्राट अशोक सी.पी. मौर्य राजू खान राजू भारती शिवशंकर राम संतोष कुमार श्याम नारायण बाबूलाल राम आदि लोग मौजूद रहे
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर आगामी चुनाव में पार्टी को भारी बहुमत से जिताने और अनुशासन के साथ जमीन पर उतरकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।


