राजनीति

अपने निकटम प्रतिद्वन्दी शाहजहां बेगम पत्नी स्व. शाहिद नियाजी को 64 मतों से किया पराजित

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील में बुधवार को 8 बजे नगर पालिका के वार्ड नं० 20 पटखौलिया आंशिक भाग द्वितीय के रिक्त सभासद पद पर बीते 8 जुलाई को हुए उपचुनाव का मतगणना सुरक्षा बलों की मौजूदगी में की गई।
जिसमें भाजपा प्रत्याशी विकास जायसवाल उर्फ जुगनू ने अपने निकटम प्रतिद्वन्दी शाहजहां बेगम पत्नी स्व. शाहिद नियाजी को 64 मतों से पराजित कर विजेता घोषित किए गये। वार्ड नं 20 के 1224 मत के सापेक्ष 571 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विकास जायसवाल को 195, अभिषेक वर्मा को 102, रजत कुमार जायसवाल को 01, विशाल वर्मा को 54, शबाना प्रवीण को 72, शाहजहां बेगम को 131 मत प्राप्त हुआ तथा 16 मत अवैध पाया गया। ज्ञात हो कि वार्ड नं० 20 के सभासद शाहिद नियाजी का 13 अक्ट्बर 2023 को असामयिक निधन हो जाने के कारण सभासद का पद रिक्त चल रहा था।जिसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बीते 8 जुलाई को उप चुनाव कराया गया।
मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने निर्वाचित सभासद प्रत्याशी विकास जायसवाल को जीत का प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद बाहर निकलते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
उक्त मौके पर निर्वाचन रजिस्ट्रार राहुल कुमार, भाजपा नेता तारकेश्वर वर्मा, संतोष वर्मा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, संतोष पाण्डेय, संजय जायसवाल, पंकज निगम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button