
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असैचन्दपुर में रविवार की सुबह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के कारण गांव के ही कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान पति को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम प्रधान पति रविरंजन सिंह ने बताया कि वे अपने घर से खेत पर जा रहे कि रास्ते में पहले से ही घात लगाये गांव के अमित सिंह व पप्पू सिंह ने मुझे देखते ही धारदार हथियार से सिर पर प्राणघातक हमला कर लहूलुहान कर दिये। मेरे शोर मचाने पर पिता हरिनरायन सिंह एवं ग्रामीण मौके पर पहुँच कर बीच बचाव करने लगे। जिसमें मेरे पिता को भी चोटें आई। हौसला बुलन्द विपक्षीगणों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चलते बने। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि प्रधान पति के सिर में गंभीर चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गाजीपुर रेफर कर दिया गया है। वही प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह ने बताया कि प्रधान पति रविरंजन सिंह की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है।



