क्राइम

रिश्तो को किया तार तार सैदपुर के एक मुहल्ले में नाबालिग बेटी संग 1 माह से दुष्कर्म कर रहा था सगा पिता

गाज़ीपुर सैदपुर। खानपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर  सैदपुर नगर से भी ऐसी ही एक दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पिता ने अपनी ही सगी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा। आखिरकार बेटी से पिता की हरकत बर्दाश्त नहीं हुई तो सौतेली मां के कहने पर उसने पुलिस का सहारा लिया। मामला नगर स्थित एक मुहल्ले का है। मुहल्ला निवासिनी 14 साल की बेटी की सगी मां पहले ही मर चुकी है। मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की। आरोपी खुद गाजीपुर में रहता था और उसकी दूसरी पत्नी उसके पुत्र व पुत्री के साथ सैदपुर नगर के एक मुहल्ले में रहती है। इस बीच आरोपी पिता भी यहीं पर परिवार के साथ रहने लगा। थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि उसके पिता ने एक माह पूर्व धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। आखिरकार सौतेली मां के द्वारा साहस देने पर मैं थाने पहुंची। थाने पहुंचकर किशोरी ने महिला पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई तो सुनकर वो भी दहल गए। इसके बाद वो फौरन उसके घर पहुंचे और कलयुगी पिता को दबोच लिया और गिरफ्तार कर उसे लेकर थाने आए। इसके बाद आवश्यक कार्यवाही करके उसे जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी आई और उसके घर से सुबूत जुटाया। घटना की जानकारी होने के बाद नगरवासियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button