

थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड
बहराइच के महसी क्षेत्र के महराजगंज इलाके में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए साम्प्रदायिक बवाल में एक युवक की जान जाने से लोगों में जबर्दस्त उबाल,
जिले में बिगड़े हालत को काबू करने मौके पर पहुंचे DIG, कमिश्नर,के साथ ही गोरखपुर जोन के ADG के एस प्रताप,
दो पक्षों के बीच हुई आगजनी,तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना में एक कि गयी जान,एक लखनऊ रिफर,कई अन्य लोगों के घायल होने की ख़बर,

बवाल के दौरान हुई फायरिंग से हुई एक युवक की मौत पर शहर में भी बिगड़े हालात,
अराजक तत्वों ने कई दुकानों में लगाई आग,
हंगामा काट रहे उपद्रवियों पर पुलिस ने किया जमकर लाठी चार्ज,कड़ी मसक्कत के बाद काबू में आये हालत,
कड़ी सुरक्षा मे कराया गया मूर्ति विसर्जन,
एक नामज़द सहित तमाम लोग हिरासत में,



