

हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया स्टेशन रोड में तहसील स्तरीय निबंध और एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य अवधेश श्रीवास्तव के निरीक्षण में किया गया ।एकल काव्य पाठ का विषय था भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी -जिसमें प्रथम स्थान पर स्वस्तिका तिवारी हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया द्वितीय स्थान पर सानिया राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर प्रगति कुशवाहा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रतिभागी को प्राप्त हुआ निर्णायक मंडल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिव गुप्ता हिंदू इंटर कॉलेज के राजकुमार सिंह संतोष पाटिल जी रहे निबंध प्रतियोगिता का विषय रहा अटल जी का सुशासन मे प्रथम स्थान प्राप्त किया प्राची सिंह बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज

जमानिया द्वितीय स्थान पर स्तुति राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जमानिया तृतीय स्थान पर चांदनी हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया की प्रतिभागी रही निर्णायक मंडल में शिव गुप्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संतोष कुमार पाटिल हिंदू इंटर कॉलेज ओम प्रकाश यादव बृज बिहारी यादव रामजी प्रसाद हिंदू इंटर कॉलेज रहे अंत में कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर रिचा राय ने प्रतिभागियों एवं शिक्षकबधु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सम्मिलित होना ही विजय की एक कड़ी है। चलना और गिरना तो प्रकृति का शाश्वत नियम है हार को भी जीत की अगली कड़ी के रूप में स्वीकार करने वाला प्रतिभागी सदैव आगे बढ़ता है। इस अवसर पर आलोक जायसवाल अपराजिता श्रीमती पूनम सोलंकी प्रीति सिंह रामकुमार सिंह इश्क शामिल रहे



