

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देत्रवीर बाबा मंदिर के पास शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगभग 7:30 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद राहगीरों ने युवक को सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े देखा और तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक सोनू शर्मा आजमगढ़ का रहने वाला है। घायल की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। साथ ही घायल युवक का इलाज कराने ने जुटी है।




