
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के सामने बुद्धवार की सुबह करीब 6 बजे नहर में 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हेतिमपुर गांव निवासी नागेश्वर बिंद (65) मंगलवार को देर शाम नहर में हाथ-पैर धोने गया था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल नहर को बंद कराया गया। घंटों की तलाश के बाद बुधवार की सुबह बहादुरपुर गांव के पास शव बरामद किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




