

आज 15 अगस्त आजादी के जश्न में पूरा देश डूबा रहा सरकारी संस्थान व अर्ध सरकारी संस्थानों पर झंडा फहराकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने आजादी का जश्न मनाया इसी कड़ी में एम. एस. मेमोरियल नेत्रालय – दिलदारनगर ने आज अपने राष्ट्रीय पर्व 79वाँ स्वतंत्रता दिवस का जश्न बड़े उल्लास के साथ मनाया । जिसमे पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. माधव मुकुंद और उनके नेत्र परीक्षक संतोष गुप्ता ,सागर सिंह ,अखिलेश यादव , प्रदीप सिंह , धनंजय कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे अंत में डॉ, माधव मुकुंद हॉस्पिटल परिवार के साथ-साथ दुर दराज से आए लोगों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया और कहा कि हम देश के लोगों के लिए समर्पित है सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है

15 अगस्त 1947 के दिन भारतीयों को सदियों की गुलामी के बाद आजादी का नया सूर्य देखने को मिला था। आज भारत अपनी आजादी की 79वीं सालगिरह मना रहा है।

15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश सदियों की विदेशी पराधीनता से मुक्त हुआ था। आजादी, एक ऐसा सपना, जिसके लिए लाखों लोगों ने हँसते-हँसते अपनी बलि चढ़ा दी थी। पराधीनता की बेड़ियों में जकड़े करोड़ों भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन किसी उत्सव की तरह आया था,

यह इतना बड़ा उत्सव था कि उस रात भारत के कई बड़े और छोटे शहरों में लोग घंटों जश्न मनाते रहे उसके बाद भी आजादी का खुमार कम नहीं हुआ। आज हम एक बार फिर से 15 अगस्त पर आ खड़े हुए हैं, पूरा देश आजादी का उत्सव मना रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं 15 अगस्त केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।
