

जमानिया। जमानिया एनएच-24 बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारत पेट्रोलियम का एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर ही फंस गया। ट्रक के फंसते ही वहां मौजूद लोगों ने तत्काल स्थिति को संभाला और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मिलजुलकर ट्रक को धक्का देकर ट्रैक से बाहर निकाल दिया।
जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम का यह ट्रक सैयदराजा की ओर जा रहा था। जब वह एनएच-24 बाईपास रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा, तो सड़क की जर्जर हालत और गहरे गड्ढों के कारण ट्रक रेलवे ट्रैक पर अटक गया। अचानक वाहन के बीच रास्ते में बंद हो जाने से चालक घबरा गया।
और स्थानीय लोगों से मदद मांगी, स्थानीय लोग तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे और कई लोगों ने मिलकर ट्रक को धक्का देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई।
वाहन चालको ने बताया कि “एनएच-24 बाईपास क्रॉसिंग के आसपास सड़क की हालत बेहद खराब है। ट्रैक पर गड्ढे से भारी वाहन अक्सर फंस जाते हैं। आए दिन ऐसी स्थिति बनती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।”
वहीं स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार और हरिनारायण , टिंकू कुमार आदि लोगो ने बताया कि खराब सड़कों और रेलवे ट्रैक के पास बने गड्ढों के कारण आए दिन वाहन फंस जाते हैं। कई बार तो लंबा जाम लग जाता है और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द ही सड़क मरम्मत और रेलवे क्रॉसिंग पर समतलीकरण की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है,



