गाजीपुर

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध  की मौत

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के डिगरी पुलिया के पास रेलवे अप ट्रैक पर सोमवार की सुबह करीब 5 बजे  एक 75 वर्षीय बृद्ध का शव मिला। जिससे छेत्र मे सनसनी फैल गई। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार डीगरी पुलिया के पास संघमित्रा ट्रैन की चपेट मे आने से 75 वर्षीय बैकुंठ पाण्डेय की मृत्यु हो गई।अप लाइन पर राहगीरों ने शव देखा तो लोगों कि भीड़ लग गई।

उनके घर वालों ने बताया की हर रोज सुबह गंगा नदी में स्नान करने जाते थे आज भी सुबह स्नान करने जा रहे थे की ट्रैन की चपेट मे आने से घटना हों गई।आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटावाया और कब्जे में ले लिया। शव की पहचान बैकुंठ पाण्डेय उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी प्रसांत नगर कालोनी जमानिया स्टेशन है जो की आर्मी से रिटायर थे उनके तीन पुत्री व एक पुत्र है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button