राजनीति

पूर्व सांसद अतुल राय पहुचे जमानिया  तो समर्थको की उमड़ी भीड़ …

जमानियां। घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय शनिवार को शाम लगभग 3 बजे जमानियां स्टेशन क्षेत्र स्थित सरफराज अंसारी के आवास पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से मुलाकात की। अतुल राय ने बताया कि जेल से रिहा होने के बाद यह उनका जमानियां में पहला आगमन है। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी और समर्थक “अतुल राय जिंदाबाद”, जैसे नारे लगाते नजर आए। पूरे माहौल में जश्न और उत्साह का वातावरण रहा। जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “समस्या तो हर जगह है और पूरे प्रदेश में है। जो मेरे लायक होगा, उसके निदान के लिए मैं तन, मन, धन से खड़ा हूं।” विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “चुनाव लड़ना या न लड़ना आगे की बात है।”
समर्थकों के उत्साह के बीच इंडियन मार्ट से लेकर यह पदयात्रा रेलवे स्टेशन रोड, गांधी चौक, सब्जी मंडी होते हुए रोडवेज बस स्टैंड तक उन्होंने जनसंपर्क किया। और जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button