शिक्षा

बच्चों को अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।

जमानिया। नगर के हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व तकनीक पर आधारित एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।

मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. रामउग्रह यादव और विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में कक्षा एक से 11 तक के छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया। अभिभावकों को स्टार दिया गया था। जो बच्चों के माडल के आधार पर अभिभावकों ने उन्हें दिया गया। बच्चों ने रेडार सिस्टम, विंड मिल, ट्रैफिक सिस्टम, फाइटर प्लेन मूवमेंट, स्मार्ट सिटी, वल्कैनो, सोलर सिस्टम, प्रदूषण नियंत्रण आदि के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें से रेडर सिस्टम को लोगों ने खूब सराहा। विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश यादव ने कहा कि छात्रों का यह नवाचार उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि अश्वनी कुमार ने कहा कि तकनीक और विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रदर्शनियों का आयोजन जरूरी है। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों व छात्रों को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सरस्वती ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर

एकेडमिक हेड रितु यादव, प्रमोद कुमार, गौसिया खान, संजय कुमार, आकाशदीप, सोनाली जायसवाल, आनंद तिवारी, रवि सिंह, खुशबू सिंह, विजेश, निजिया खातून, शांति समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button