अध्यात्म

चोरों ने चोरी की घटनाओं को दे रहे हैं लगातार अंजाम अब तक पुलिस ने किसी चोर का नहीं कर पाई खुलासा

जमानियां । कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित काली माता मंदिर में सोमवार की रात्री हौसला बुलन्द चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण सहित दान पेटी का रुपया लेकर फरार हो गये। करीब एक वर्ष के अन्दर मंदिर में तीसरी बार चोरी होने से क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार रात में चोरों ने मंदिर के बाहरी गेट का ताला तोड़कर अन्दर प्रवेश किये तथा दूसरे गेट का राड़ से ताला तोड़कर काली माता का आभूषण सहित दान पेटी का रुपया लेकर फरार हो गये। मंदिर में सुबह पूजा के लिए आने पर ताला टूटा देख कर मंदिर पुजारी हीरा बाबा आवाक रह गये तथा स्थानीय लोगों सहित पुलिस

को सूचित किये। उन्होंने बताया कि चोरों ने माता रानी के आभूषण यथा नथिया, मगटिक, हार समेत अन्य कीमती गहने सहित दान पेटी को तोड़कर करीब 10,000 रुपये नगदी चुरा लिये। यह चोरी पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी चोर कई बार यहां हाथ साफ कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को अधिक सख्ती बरतनी चाहिए। चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा और चोरी का सामान बरामद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button