



जमानिया स्टेशन बाईपास रेलवे फाटक के पास सोमवार की देर रात अज्ञात लोगों ने गिट्टी भरी ट्रक में आग लगा दी। ट्रक ड्राइवर सुबास ने बताया कि मैं किसी तरह भाग करके अपना जान बचाई मिर्जापुर से गिट्टी ले कर शिवान जा रहे थे कि जमानियां रेलवे फाटक के पास एक बाइक सवार की बाईक में धक्का लग गया जिस पर वे लोग गलीगलौज करने लगे। और फोन से और लोगों को बुला लिया और हमारे ट्रक क मे आग लगा दी और देखते देखते हमारा ट्रक जल गया। जबकि चौकी प्रभारी जमानिया रेलवे स्टेशन अशोक सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की है अभी तक तहरीर नहीं मिला है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी ।



